To view Hindi text on this page properly, please upgrade to iOS 7.0 or higher, or use a different device.
To view Hindi text on this page properly, please upgrade OS X to the latest version or use Firefox.

भारत के प्रधानमंत्री

भारत का प्रधानमंत्री देश की सरकार के कार्यकालिका अंश का प्रमुख होता है। 1947 में जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने। तब से तेरह व्यक्ति — बारह पुरुष व एक महिला — तेरह दिन से लेकर सोलह वर्ष के लिए यह पद सम्भाल चुके हैं। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री डा॰ मनमोहन सिंह हैं। वे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के सदस्य हैं और 2004 से इस पद पर हैं।

Your browser doesn't support Inline SVG, but we use it for all our graphs and charts. Please upgrade your browser, or use the latest versions of Firefox or Chrome!

इन्द्र कुमार गुजराल जनता दल 21 अप्रैल 1997 – 18 मार्च 1998 1952 1957 1962 1967 1971 1977 2009 1980 1984 1989 1991 1996 1997 1999 2004 जवाहरलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 15 अगस्त 1947 – 27 मई 1964 1947 2013 2009 1962 1992 1977 1992 मोरारजी देसाई जनता पार्टी 24 मार्च 1977 – 28 जुलाई 1979 चरण सिंह जनता पार्टी (एस) 28 जुलाई 1979 – 14 जनवरी 1980 राजीव गाँधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 31 अक्टूबर 1984 – 1 दिसम्बर 1989 इन्दिरा गाँधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 24 जनवरी 1966 – 24 मार्च 1977 इन्दिरा गाँधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई) 14 जनवरी 1980 – 31 अक्टूबर 1984 चन्द्र शेखर समाजवादी जनता पार्टी 10 नवम्बर 1990 – 21 जून 1991 वी. पी. सिंह जनता दल 2 दिसम्बर 1989 – 10 नवम्बर 1990 पी. वी. नरसिंह राओ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 21 जून 1991 – 16 मई 1996 अटल बिहारी वाजपई भारतीय जनता पार्टी 16 मई 1996 – 1 जून 1996 19 मार्च 1998 – 22 मई 2004 एच. डी. देवगौड़ा जनता दल 1 जून 1996 – 21 अप्रैल 1997 मनमोहन सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 22 मई 2004 से आज तक गुल्ज़ारीलाल नन्दा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 27 मई 1964 – 9 जून 1964 11 जनवरी 1966 – 24 जनवरी 1966 लाल बहादुर शास्त्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 9 जून 1964 – 11 जनवरी 1966
प्रधानमंत्रियों की संख्या
शासन की अवधि
कांग्रेस अन्य
देश के आधे प्रधानमंत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से न होने के बाद भी, भारत तीन-चौथाई से अधिक समय कांग्रेस के शासन में रहा है
जनता दल
जनता पार्टी
जनता पार्टी (एस)
भारतीय जनता पार्टी
समाजवादी जनता पार्टी
16वर्ष286दिन
किसी प्रधानमंत्री द्वारा पूरा किया गया सबसे लम्बा सत्र है
(जवाहरलाल नेहरू)
0वर्ष13दिन
किसी प्रधानमंत्री द्वारा पूरा किया गया सबसे छोटा सत्र है
(गुल्ज़ारीलाल नन्दा)
6वर्ष80दिन
किसी गैर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रधानमंत्री द्वारा पूरा किया गया
सबसे लम्बा सत्र है
(अटल बिहारी वाजपई)
एक-चौथाई से कुछ कम समय के लिए भारत की प्रधानमंत्री एक महिला — इन्दिरा गाँधी — रहीं हैं।
1
प्रधानमंत्री की हत्या पद
सम्भालते समय हुई है
(इन्दिरा गाँधी)
2
प्रधानमंत्री लोक सभा में
अविश्वास प्रस्ताव हारें हैं
(वी. पी. सिंह, अटल बिहारी वाजपई)
4
प्रधानमंत्रियों का पुनः निर्वाचन हुआ है
(जवाहरलाल नेहरू, इन्दिरा गाँधी, अटल बिहारी वाजपई, मनमोहन सिंह)

कुछ टिप्पणी

— इस समय-रेखा में जो साल काले अक्षरों में लिखे हुए हैं, वह लोक सभा चुनाव के सालों को दर्शाते हैं और बताते हैं कि हर प्रधानमंत्री का सत्र कब शुरु हुआ था। समय रेखा में हर प्रधानमंत्री का सत्र उस समय से शुरु होता दिखाया गया है जब उन्होने शपथ ली थी।

— गुल्ज़ारीलाल नन्दा ने प्रधानमंत्री का पद सबसे कम समय, तेरह दिन, के लिए सम्भाला है। अटल बिहारी वाजपयी ने भी अपना इस्तीफा तेरह दिन बाद दिया था लेकिन उन्होने नए प्रधानमंत्री चुने जाने तक, यानि तीन और दिनों के लिए, यह पद सम्भाला था।

— केवल एक प्रधानमंत्री की हत्या यह पद सम्भालते हुए हुई है; वह प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी हैं। राजीव गाँधी की भी हत्या की गई थी पर उस समय वह प्रधानमंत्री नहीं थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछला चुनाव हारी थी और राजीव गाँधी अपनी हत्या के समय चुनाव प्रचार कर रहे थे।

— देश की सरकार केवल दो बार अविश्वास प्रस्ताव हारने की वजह से गिरी है। इसके अलावा जब भी किसी राजनैतिक संगठन की सरकार लोक सभा में बहुमत पाने में असफल हुई है, प्रधानमंत्री ने खुद ही इस्तीफ़ा दिया है।


स्रोत

इस रेखाचित्र में इस्तेमाल आँकड़ें यहाँ से इकट्ठे किए गए हैं —
रामचंद्र गुहा (2007) इंडिया आफ़्टर गाँधी: द हिस्ट्री ऑफ़ द वर्ल्ड्ज़ लार्जेस्ट डेमोक्रेसी. पिकाडोर. आई. एस. बी. एन 9780330396103.
द पेन्गुइन इंडिया फ़ैक्टफ़ाइल, दूसरा एडिशन (2008) पेन्गुइन बुक्स. आई. एस. बी. एन 9780143102472.

इन आँकड़ों को  http://en.wikipedia.org/wiki/List_of_Prime_Ministers_of_India से भी जाँचा गया है।